फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला पुलिस की कार्रवाई, 148 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत जुआ, नशा और संगठित अपराध पर शिकंजा, 606 स्थानों पर छापे
विज्ञापन

54 मुकदमे दर्ज, 52 फरार व हिंसक आरोपी गिरफ्तार, 12 के पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू
भारी मात्रा में नशा, अवैध शराब, हथियार, नकदी व वाहन बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और जुआ, नशा व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक हरियाणा ओपी सिंह के निर्देश पर 1 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलाए गए ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत पंचकूला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के दौरान पंचकूला पुलिस ने 54 आपराधिक मामले दर्ज कर कुल 148 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 52 फरार और हिंसक आरोपी भी शामिल हैं।
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता और डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और थाना-चौकी टीमों ने जिले भर में 606 स्थानों पर छापेमारी की। गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त 12 हिंसक आरोपियों के पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान अवैध नशे और शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 700 ग्राम चरस, 35 ग्राम हेरोइन, 2520 नशीली गोलियां, 324 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और 884 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की। जुआ और अन्य मामलों में 2 लाख 45 हजार 85 रुपये नकद भी जब्त किए गए। नशे के अड्डों पर कार्रवाई के लिए डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई।
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध हथियारों की बरामदगी करते हुए 4 देसी कट्टे, 1 देसी पिस्टल, 1 चाकू और 7 कारतूस कब्जे में लिए। इसके अलावा चोरी व आपराधिक गतिविधियों में प्रयुक्त 1 कार, 1 टैक्सी कार, 9 मोटरसाइकिल, 1 टैंकर, 1 ऑटो रिक्शा, 4 स्कूटी, 21 गैस सिलिंडर, सोने-चांदी के आभूषण और 11 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें