फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला : चेक बाउंस होने पर पैसे मांगे तो की पिटाई फिर गाड़ी में उठाकर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। चेक बाउंस होने के बाद पैसे की मांग करने पर व्यक्ति को दो लोगों ने पीटा। इसके बाद अपहरण कर गाड़ी में उठा ले गए और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, दूसरे आरोपी पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भारत भूषण ने पुलिस को बताया कि भानू स्थित अपने भाई हरीश गोयल की जमीन को समतल करवाने का ठेका उन्होंने पीएसआई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक पवन रूढ़ी को दिया था। कंपनी के मालिक को भारत भूषण ने साढ़े चार लाख लाख रुपये नकद दिए थे। कंपनी के मालिक पवन रूढ़ी ने भारत भूषण को 2.5 लाख और दो लाख रुपये के चेक दिए। इसमें ढाई लाख का चेक कैश हो गया। वहीं, आरोपी पवन रूढ़ी की ओर से दिए गए दो लाख रुपये का चेक बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने के बाद उन्होंने जमीन समतल करने के लिए लगाई गई मशीन को काम करने से रोक दिया। इस पर गुस्साए आरोपी पवन रूढ़ी और उसके दोस्त आरोपी रोहित कुमार ने भारत भूषण के साथ मारपीट की है। मारपीट के बाद आरोपी पवन रूढ़ी अपनी स्कॉर्पियों में उसे अपहरण कर सेक्टर-25 ले आए और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। इस पर भारत भूषण मौका पाकर जान बचाकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें