फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला: जाट समुदाय के लोगों ने CM राहत कोष में दी डेढ़ लाख की राशि

Tue, 15 Mar 2016 09:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
विज्ञापन
रुपया - फोटो : demo pic
विज्ञापन
स्थानीय जाट समुदाय के लोगों ने विधायक  ज्ञानचंद गुप्ता के माध्यम से एक लाख पचास हजार की राशि का सहयोग मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट किया। यह राशि विधायक ज्ञानचंद गुप्ता शाम को होने वाली विधायक दल की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को देंगे।
विज्ञापन


जाट समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को निगरानी समिति के अध्यक्ष हरिंदर मलिक के नेतृत्व में विधायक ज्ञानचंद गुप्ता के निवास स्थान सेक्टर-17 में जाकर उनके समक्ष यह राशि भेंट की।

हरिंदर मलिक ने कहा की जाट समुदाय प्रदेश की तरक्की में सदैव तत्पर रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा की हरियाणा सरकार का नारा- ‘हरियाणा एक, हरियाणवी एक’ में विश्वास करते हैं और प्रदेश के सभी लोग एकजुट होकर इसकी तरक्की में साथ हैं।
विज्ञापन


मलिक के साथ करतार सिंह तोमर, अशोक बाल्यान, अजय रुल्हानिया, रमणीक मान, संजीव देसवाल, अमरपाल गिल, जसबीर संधू, भूपेंद्र सिंह, अजमेर सिंह, चरण सिंह और बलवान कादयान प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें