फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: छोटी दिवाली पर पंचकूला के बाजारों में दिखी रौनक, जमकर हुई खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। छोटी दिवाली पर रविवार को पंचकूला के बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। सेक्टर-7, 11, 15, 20 और हाउसिंग बोर्ड मार्केट में लोगों की भीड़ से सड़कों पर ट्रैफिक धीमा पड़ गया। दीयों, सजावट की वस्तुओं, इलेक्ट्रिक लाइट्स, सोना-चांदी के सिक्कों और बर्तनों की दुकानों पर खरीदारों की लंबी कतारें लगीं। शहर के ज्यादातर लोग इस बार सेफ एंड स्वीट दिवाली मनाने की तैयारी में हैं। लोगों ने पटाखों की खरीदारी की।
विज्ञापन




सजावट और गिफ्ट आइटम की हुई सबसे ज्यादा खरीदारी



दिवाली से पहले बाजारों में सजावट और गिफ्ट आइटम्स की धूम रही। रंगोली, सिरेमिक दीए, एलईडी झालरों और पूजा सामग्री की मांग सबसे अधिक रही। दुकानदारों के मुताबिक इस बार लोगों ने पारंपरिक सामानों की बजाय मॉडर्न डिजाइन वाले दीयों और डेकोरेटिव सेट्स पर ज्यादा खर्च किया। सेक्टर-11 मार्केट के दुकानदार अनिल गुप्ता ने बताया कि इस बार लोग पहले से ज्यादा समझदारी से खरीदारी कर रहे हैं। हर ग्राहक पर्यावरण का भी ध्यान रख रहा है।



मिठाइयों और चॉकलेट गिफ्ट बॉक्स का भी ट्रेंड



मिठाई की दुकानों पर भीड़ दिनभर बनी रही। केसर बर्फी, मावा गुजिया, ड्राई फ्रूट लड्डू और चॉकलेट हंपर सबसे ज्यादा बिके। मिठाइयों की दुकान पर जमकर भीड़ रही। नया ट्रेंड यह रहा कि इस बार युवा वर्ग ने पारंपरिक मिठाइयों के साथ-साथ चॉकलेट बॉक्स और ड्राई फ्रूट गिफ्ट पैक को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन




पटाखों की खरीद में सावधानी, बच्चे बोले-हम ग्रीन दिवाली मनाएंगे



पंचकूला प्रशासन की ओर से ग्रीन पटाखों की अपील का असर बाजारों में साफ दिखा। सेक्टर-20 और सेक्टर-12 में बने पटाखा बाजारों में ज्यादातर लोगों ने केवल सीमित मात्रा में ग्रीन पटाखे खरीदे। सेक्टर-19 निवासी शिवानी शुक्ला ने कहा कि हमने बच्चों के लिए सिर्फ फुलझड़ी और अनार खरीदे हैं। इस बार शोर नहीं, खुशियों की दिवाली मनाएंगे।



सोना-चांदी और बर्तनों की भी हुई खूब खरीदारी



धनतेरस और छोटी दिवाली के मौके पर ज्वेलरी शोरूम और बर्तन की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। सोने के सिक्के, छोटे चांदी के दीपक और स्टील के बर्तन सबसे ज्यादा बिके। ज्वेलर्स एसोसिएशन बताया कि धनतेरस से ही बिक्री का सिलसिला जारी है। इस बार 10 ग्राम चांदी के सिक्कों की खूब बिक्री हुई।



महिलाओं में कपड़ों और होम डेकोर का क्रेज



महिलाओं ने इस बार दिवाली की तैयारी के लिए एथनिक कपड़ों और होम डेकोर आइटम्स पर जमकर खर्च किया। बुटीक और गिफ्ट गैलरी में महिलाओं की भीड़ लगातार बनी रही। हैंड क्राफ्टेड कुशन कवर, फ्लोरल दीवार हैंगिंग और टेबल डेकोर के सेट सबसे ज्यादा बिके। बाजारों में बच्चों की हंसी, दीयों की रोशनी और मिठाइयों की खुशबू से पूरा शहर उत्सव के रंग में डूबा नजर आया।
विज्ञापन






बाजारों में ये चीजें रहीं सबसे ज्यादा ट्रेंड में



मॉडर्न दीये और एलईडी झालरें



चॉकलेट गिफ्ट हंपर और ड्राई फ्रूट पैक



एथनिक आउटफिट और हैंडमेड डेकोर



छोटे सोने-चांदी के सिक्के



पर्यावरण के अनुकूल ग्रीन पटाखे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें