पंचकूला। उपायुक्त एवं जिलाधीश सतपाल शर्मा ने जिलावासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उपायुक्त ने दिवाली के अवसर पर जिले में ग्रीन पटाखों के निर्धारित समय में उपयोग किए जाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पटाखों का प्रयोग 20 और 21 अक्तूबर को रात 8 बजे से 10 बजे तक ही किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त, लड़ी वाले पटाखों एवं बैरियम साल्ट युक्त पटाखों का निर्माण, विक्रय और उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।उपायुक्त ने जिलावासियों से दिवाली को हर्षोल्लास के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता के साथ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि अस्पतालों, स्कूलों, दुकानों, पशु आश्रयों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों के आसपास पटाखे न फोड़ें।