फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमानः जेलों में मोबाइल के इस्तेमाल मामले में जेल सुपरिंटेंडेंट और डिप्टी भी होगी सख्त कार्रवाई

Fri, 24 Jan 2020 03:01 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
मोबाइल यूज
विज्ञापन
जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने वीरवार को पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जेल विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जेलों में मोबाइलों के प्रयोग पर जेल सुपरिंटेंडेंट और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट पर भी कार्रवाई होगी। आज भी बैठक में अधिकारियों को सख्ती से समझाया गया है। बाकी राज्यों के जेलों के मुकाबले हरियाणा की जेलें अच्छी हैं। उन्होंने कहा कि बहुत सी जेलों में सुरंग खोदकर कैदी बाहर भाग जाते हैं तो कई जेलों में बाउंड्री क्रॉस करके भाग जाते हैं, जबकि हरियाणा में इस प्रकार के मामले नहीं होते।
विज्ञापन


बैठक में डीजी जेल भी मौजूद रहे। जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने बताया कि आज उनकी जेल मंत्रालय के साथ पहली मीटिंग थी। उन्होंने कहा कि बैठक में पूरे प्रदेश को कवर किया गया है। बैठक में यह बात रखी गई की हार्ड क्रिमिनल्स को छोड़कर बाकी कैदियों को अच्छी सुविधा दी जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जेलें पूरे देश में नंबर वन हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में जितनी भी सुधार करने की बातें सामने आई उसको वे मुख्यमंत्री से पास रखेंगे जिस पर मुख्यमंत्री अपना फैसला लेकर मीडिया से बात करेंगे।

जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने बताया कि हरियाणा में नए जेलें बनाए जाने को लेकर प्रपोजल है। उसको लेकर कुछ जगह को तय किया गया है। फाइनल हो जाने पर इसका खुलासा कर दिया जाएगा। गुरमीत राम रहीम और हनिप्रीत की लगातार हो रही हो मुलाकात पर जेल मंत्री रंजीत चौटाला ने कहा कि संविधान में कई चीजें हैं। हम किसी की मुलाकात बंद नहीं कर सकते, लेकिन किस प्रकार के लोग उनसे मुलाकात कर रहे हैं उसको लेकर एहतियात बरती जाती है।
विज्ञापन


ट्यूबवेल के बिजली बिल में किसानों के लिए सरचार्ज योजना को बढ़ाए जाने पर रणजीत चौटाला ने कहा कि इसके बहुत अच्छे नतीजे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत लोग पैसे जमा करा रहे हैं और सरकार तुरंत रिलीफ दे रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें