एनएच-22 से कौशल्या डैम को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण न होने से हजारों लोग परेशान हैं। यहां करीब 200 मीटर लंबी सड़क बनाई जानी है। इसका निर्माण हुडा को करना है। सड़क बनाने के लिए हुडा पैसे देने को तैयार है, लेकिन जमीन को लेकर एचएमटी और हरियाणा सरकार के बीच मामला फंसा है।
क्योंकि दोनों जमीन की दावेदारी कर रहे हैं। इसको लेकर हाईकोर्ट में केस चल रहा है। वहीं सड़क का निर्माण न होने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा तीन से चार किमी अतिरिक्त दूरी भी तय करनी पड़ती है।
बता दे कि हुडा अधिकारियों का कहना है कि हम सड़क बनाने के लिए पैसे देकर एचएमटी से एनओसी की मांग कर रहे हैं। वह पैसा थर्ड पार्टी के पास जमा हो जाएगा, जिसके के पक्ष में कोर्ट की तरफ से डिग्री मिलेगी पैसा उसका हो जाएगा। लेकिन इस बात पर एचएमटी राजी नहीं है।
एचमटी जमीन देने को तैयार नहीं
एनएच-22 से कौशल्या डैम को जोड़ने वाली सड़क बनाने के संबंध में अभी हाल ही में हुडा और एचएमटी के आला अधिकारियों के बीच मीटिंग हुई थी। सड़क बनाने के लिए करीब एक एकड़ जमीन की जरूरत है। जमीन के एवज में हुडा करीब चार करोड़ रुपये थर्ड पार्टी के पास जमा करवाकर एचएमटी से सड़क बनाने के लिए एनओसी की मांग कर रही है। लेकिन एचएमटी जमीन देने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि कोर्ट केस फाइनल होने के बाद ही जमीन पर बात होगी।
हरियाणा सरकार के पास एचएमटी का फंसा चार करोड़
एचएमटी के ईओ एसके त्यागी ने बताया कि कौशल्या डैम और एनएच 22 के निर्माण के समय एचएमटी का चार करोड़ दो लाख रुपया हरियाणा सरकार के पास फंसा है। एनएचआई का तीन करोड़ बीस लाख रुपये डीआरओ ऑफिस में जमा है और कौशल्या डैम का हरियाणा डेलीगेशन विभाग के पास एचएमटी का 82 लाख रुपया फंसा है। ऐसे में एचएमटी जमीन बिना पैसे लिए कैसे दे दें।
सड़क निर्माण से इनको मिलेगा फायदा
कौशल्डा डैम सड़क के निर्माण से पिंजौर का ट्रैफिक डायवर्ट होगा। जिससे लोगों को जाम से निजात मिलेगी। वहीं हिमशीखा, विराट नगर, ईश्वर नगर, आसपास के गांवों लोगों को सड़क बनने पर फायदा मिलेगा। इसके अलावा अर्बन कांप्लेक्स पिंजौर स्थित सेक्टर दो से पांच तक के लोगों भी फायदा मिलेगा
कोट्स
हुडा जमीन का पैसे देने को तैयार है। लेकिन एचएमटी एनओसी नहीं दे रही है। जिसकी वजह से सड़का का निर्माण कार्य रुका है।
केएस एहलावत, एक्सईएन डिवीजन टू हुडा