फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग मंत्री से अंबाला सांसद ने की एचएमटी को बचाने की मांग

Sat, 14 May 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एचएमटी के कर्मचारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया ने केंद्रीय उद्योग मंत्री अनंत गीते से पिंजौर एचएमटी संस्थान को बचाने की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि एचएमटी के कर्मचारियों को जल्द वेतन दिया जाए और यूनिट को रिवाइव किया जाए। किसी मल्टी नेशनल कंपनी के सहयोग से यूनिट को बचाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय उद्योग मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा है। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया कंपेन चल रही है और दूसरी ओर मैनुफैक्चरिंग हब बंद होने की कगार पर है।

इसको बचाना हमारी जिम्मेदारी है। गौरतलब है कि अंबाला के सांसद एचएमटी कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी इस इकाई को बचाने को कहा है। कटारिया ने एचएमटी पिंजौर में एक कर्मचारी द्वारा की गई आत्महत्या और उसके बाद उपजे हालात की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर यूनिट भारत की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं एचएमटी के लिए मांग
1. ट्रैक्टर एवं मशीन टूल्स कर्मियों के वेतन की अदायगी जल्द करवाएं
2. एचएमटी पिंजौर की इस यूनिट को  किसी बड़े पब्लिक सेक्टर के साथ जोड़ें
3. एचएमटी में प्रोफेशनल और जवाबदेह  प्रबंधकों की नियुक्ति करें
4. ट्रैक्टर के लिए सीसीईए द्वारा पारित 200 करोड़ से टेक्नालाजी अपग्रेडेशन को कार्यशील पूंजी में बदलें
5. यूनिट का 2007 का वेज रिवीजन करवाएं
6. यूनिट में कार्यरत सभी कर्मियों की सेवानिवृति 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करें
7. एचएमटी को रक्षा या रेलवे  से काम दिलवाया जाए
8. यूनिट को सरकारी आर्डर दिलवाएं और सीसीई द्वारा पारित एचएमटी पिंजौर के लिए पैसा शीघ्र जारी करवाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें