फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएमटी: 15 दिन में केबिनेट को भेजा जाएगा सैलरी प्रपोजल

Thu, 07 Apr 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एचएमटी के कर्मचारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 एचएमटी कंपनी कर्मचारियों की सैलरी रिलीज करवाने को लेकर कार्मिक संघ की विशेष बैठक बुधवार को भारी उद्योग मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी विश्वजीत सहाय और एएसएफए सुभाष चंद्र पांडे के साथ हुई। हालांकि यह बैठक भारी उद्योग मंत्रालय सचिव गिरीश शंकर के साथ होनी थी, लेकिन वह किसी मीटिंग में व्यस्त थे। इसके चलते यह मीटिंग वीरवार को होगी। 
विज्ञापन


कार्मिक संघ के प्रधान महिंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में कंपनी की स्थिति और बकाया सैलरी का मुद्दा रखा गया। संयुक्त सचिव ने उन्हें आश्वासन दिया है कि 15 दिन के भीतर सैलरी का प्रपोजल बना कर केबिनेट में भेज दिया जाएगा।

गौरतलब है कि डीसी पंचकूला मनदीप सिंह बराड़ और औद्योगिक एवं वाणिज्य विभाग हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव देवेंद्र सिंह के समक्ष संघ ने अपनी समस्या रखी थी। इसके बाद भारी उद्योग मंत्रालय सचिव के साथ मीटिंग रखी गई थी।
विज्ञापन


एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर से हुई तीन घंटे पूछताछ
एचएमटी के ज्वाइंट जनरल मैनेजर सुसाइड केस को लेकर आरोपी कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रिटायर्ड कर्नल केपी मिश्रा से पिंजौर थाना पुलिस ने बुधवार को तीन घंटे पूछताछ की। इस दौरान मृतक कंवलजीत सिंह नागी के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। थाना प्रभारी महिंद्र सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता परिवार के जाने के बाद भी मिश्रा से पूछताछ की गई। अभी इस मामले में जांच चल रही है। 

एचएमटी में लगेगा तीन दिवसीय कैंप 
एचएमटी कंपनी आवासीय परिसर स्थित एचएमटी अस्पताल में पिंजौर, पंचकूला, कालका से डाक्टर तीन दिन के लिए विशेष रूप से पहुंच कर मरीजों का चैकअप करेंगे। वह मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी देंगे। यह कैंप उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ के निर्देश पर लग रहा है। एचएमटी कर्मचारी कार्मिक संघ ने कुछ दिनों पहले मनदीप सिंह बराड़ से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति से अवगत करवाया था। इसके बाद उपायुक्त ने तीन दिवसीय विशेष चैकअप कैंप लगाने का आदेश जारी किया। एचएमटी अस्पताल में डाक्टर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मरीजों का चैकअप करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें