जिले के गवर्नमेंट कॉलेजों में तीसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले शुक्रवार को समाप्त हो गए। बावजूद इसके अभी तक जिले के चारों गवर्नमेंट कॉलेज सभी संकायों में सीटें भरने में
कामयाब नहीं हुए। इसके लिए हायर एजुकेशन विभाग की ओर से ग्रेजुएशन में दाखिला लेने के लिए स्टूडेंट्स को एक मौका ओर दिया है। विभाग की ओर से स्टूडेंट्स को ऑनलाइन आवेदन
करने का 11 से 14 जुलाई तक का समय दिया था। फिर भी पंचकूला के कॉलेजों में दाखिले के लिए स्टूडेंट्स का रुझान नहीं दिखाई दिया। अब हायर एजुकेशन विभाग ने सीटें फुल होने
तक वेब पोर्टल को ओपन रखने का निर्णय लिया है। अब जो स्टूडेंट्स जिले के कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन नहीं कर सका था, वह स्टूडेंट्स किसी भी कॉलेज में दाखिले के लिए
आवेदन फार्म जमा कर सकते है। इसके बाद स्टूडेंट्स अपने दस्तावेज कॉलेज में चेक करवा कर, फिर ई चालान जनरेट करवा कर फीस जमा करवा सकते है।
बॉक्स
इन विषय में आवेदन कर सकते है स्टूडेंट्स
- सेक्टर एक के गवर्नमेंट कॉलेज में स्टूडेंट्स बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमकॉम, पीजीडीजेएमसी, पीजीडीसीए, बीएमसी और बीपीएड के लिए आवेदन कर सकते है।
- सेक्टर 14 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में बीए, बीकॉम, बीएसी, एमकॉम, बीबीए, और बीसीए के में दाखिला लेने के लिए आवेदन कर सकते है।
- कालका स्थित अरूणा आसिफ अली गवर्नमेंट कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी, एमकॉम, एमए, बीसीए और बीबीए में आवेदन कर सकते है।
- बरवाला स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी और बीसीए के लिए आवेदन कर सकते है।