फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला स्वास्थ्य विभाग ने 7288 कोरोना संदिग्ध के सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 7288 लोगों के सैंपल लिए हैं। इसमें 7052 के नमूने निगेटिव मिले जबकि 98 के नमूनों के परिणाम आने बाकी हैं। पंचकूला के उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि विभाग की मेडिकल मोबाइल यूनिट ने अब तक 48989 लोगों की स्क्रीनिंग सहित कुल 109617 लोगों के घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की है। इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं ने तीसरे चरण में चार लाख एक हजार 666 व्यक्तियों की घर घर जाकर स्क्रीनिंग की हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि विभाग द्वारा जिले में 72 व्यक्तियों के नमूने पॉजिटिव पाए गए जिनमें से 33 व्यक्ति ठीक हो गए। बाकी व्यक्तियों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा इलाज किया जा रहा है। आज विभिन्न क्षेत्रों में 20 पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा 31 अन्य जिलों और राज्यों के व्यक्तियों के मामले भी पॉजिटिव हैं, इनमे चंडीगढ़ के 2, पंजाब के 2, गुरुग्राम का एक, दिल्ली के 13, हिमाचल प्रदेश का एक, उतर प्रदेश का एक, फरीदाबाद का एक, गुरुग्राम का एक , गुजरात के 5 व मुंबई के 4 शामिल है। उपायुक्त ने बताया कि जिला के 969 व्यक्तियों को घरों में क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें