फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम और एचएसवीपी ने कार्रवाई कर दो सौ लोगों से कब्जा छुड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम शहर को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर एक बार फिर गंभीर हो गया है। वीरवार को विकास प्राधिकरण के एसडीओ एमपी शर्मा के नेतृत्व में दोनों विभागों की अतिक्रमण हटाओ टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान वर्षों से सरकारी जमीन पर कब्जा करके बैठे करीब 200 लोगों को टीम ने हटाया और उनका सामान जब्त कर दिया। तीन घंटे की कार्रवाई में टीम ने सेक्टर-20 को नीट एंड क्लीन कर दिया।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसडीओ एमपी शर्मा ने बताया कि सेक्टर-20 के लोग अवैध अतिक्रमण से काफी परेशान थे। वह लंबे समय से शिकायत कर रहे थे कि इन्हें हटाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते विभागीय अधिकारी व्यस्त चल रहे थे। इस कारण अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल नहीं पा रहा था। लेकिन अब टीम के सदस्य फ्री हो गए हैं और कार्रवाई शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि आज नगर निगम और एचएसवीपी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर सेक्टर को अतिक्रमण मुक्त कर दिया है।
नगर निगम के ईओ जरनैल सिंह ने बताया कि फुटपाथ के किनारे बैठकर सामान बेचने वाले गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइड लाइन को भी पूरा नहीं कर रहे थे। वह नियमों की अनदेखी कर सामान की बिक्री कर रहे थे। उन्होंने बताया कि रेहड़ी फड़ी वालों को जगह अलाट की गई है। वह निश्चित स्थान पर ही सामान बेच सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति बिना परमिशन के शहर में अवैध रूप से खानपान सामान बेचते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अब लगातार कार्रवाई होगी। इस दौरान किसी भी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर-20 के अलावा सेक्टर-11, सेक्टर-14 और सेक्टर-21 में झुग्गियों को हटाया गया। टीम में जेई नवीन, जेई अमित, जेई विनोद, सुपरवाइज मान सिंह और नगर निगम के कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें