Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame
- फोटो : demo
मोरनी खंड का टीकरी फीडर जिले का ऐसा पहला फीडर बन गया है जहां से 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को पर्याप्त और निर्बाध बिजली मिलेगी। यह कदम ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ के अंतर्गत उठाया गया है। पंचकूला की उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने कहा कि इस योजना को अपनाएं और अपने गांवों में बिजली की उपलब्धता को बढ़ाएं।
‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना के पहले चरण में टीकरी और रायेवाली के फीडरों को शामिल किया गया था। दूसरे चरण में खेतपराल, फिरोजपुर, बडाना, रिहोड़, कामी, ककराली व संगराना के फीडरों को शामिल किया गया है। इन फीडरों में भी घरों के बाहर मीटर स्थापित करना व एबी केबल बदलने का कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही बिजली निगम इस काम को पूरा करेगा। इस योजना के तहत हर फीडर पर बिजली सप्लाई के घंटों को 12 से बढाकर 15, 15 से 18 घंटे, 18 से 21 तथा 21 से 24 घंटे किया जाएगा।
उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता संजीव सिवाच ने बताया कि जिले का पहला फीडर टीकरी से धारटी, कोटी, नायटा, टीपरा तथा धारला पंचायत के तहत आने वाले गांवों को जोड़ा गया है और ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को टीकरी फीडर पर बिजली बिलों का संग्रहण 6.02 लाख है। इसमें 5 लाख आठ हजार का बिल लोगों ने भरा है। करीब 84 प्रतिशत राजस्व संग्रहण प्राप्त हुआ है। इससे बिजली लाइट लास करीब 20 फीसदी हो गया है।