फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से पहले वार्मअप हुआ जिला प्रशासन

Wed, 08 Jun 2016 08:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
s
विज्ञापन
 पीएम के साथ योग के पहले के अभ्यास के लिए जिला प्रशासन वार्मअप हो गया है। यह योगाभ्यास परेड ग्राउंड में 12 से 14 जून को होना है। जिसमें वीवीआईपी से लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी योग करेंगे। ऐसी स्थिति में सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। 
विज्ञापन


पंचकूला की उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने सेक्टर-5 के परेड ग्राउंड में सुबह पांच से सात बजे तक होने वाले योगा प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की आवश्यक प्रबंधों के लिए ड्यूटी लगाने के आदेश जारी किए है। यह अधिकारी 12 जून को सुबह 4.30 बजे नगराधीश पंचकूला को रिपोर्ट करेंगे। 

12 जून को हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्यातिथि होंगे। जबकि मुख्यमंत्री मनोहरलाल 14 जून को योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्यातिथि होंगे। उपायुक्त ने जारी आदेशों में अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए ऑलओवर इंचार्ज नियुक्त किया है।
विज्ञापन


राजस्व अधिकारी धीरज चहल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एमएल गर्ग, जिला बागवानी अधिकारी अजेश, लोक निर्माण विभाग शाखा पंचकूला के कार्यकारी अभियंता हरपाल सिंह, जिला खनन अधिकारी  दीपक हुडा, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. विशाल सैनी, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी मनिंद्र सिंह, उपनिदेशक कृषि सुरेंद्र यादव, हुडा डिविजन-1 के कार्यकारी अभियंता टीआर निगलानी व डिविजन-2 के करन सिंह हलावत  की इस प्रशिक्षण शिविर के लिए ड्यूटी लगाई है। 

यही अधिकारी परेड ग्राउंड  सेक्टर-5 में वीआईपी, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अन्य व्यक्तियों को स्टेज पर बैठाने की व्यवस्था करेंगे।  आदेशों में सिंचाई विभाग कार्यकारी अभियंता विनोद कुमार, तहसीलदार कालका डॉ. कुलदीप सिंह, जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रतिभा भाटिया को रिजर्व स्टाफ के रूप में रखा गया है। 

धूमधाम के साथ होगा योग उत्सव
जिला प्रशासन, आयुष विभाग तथा पतंजलि योगपीठ के संयुक्त  तत्वावधान में 19 व 20 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग  उत्सव मनाया जाएगा। पंचकूला की उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि 19 जून को इंद्रधनुष आडिटोरियम में सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक योग गतिविधियों से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

ऑडिटोरियम में 12 से 2 बजे तक नौवीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों की योग विषय पर भाषण प्रतियोगिता होगी। इसी दिन शाम 5 से 7 बजे तक योग पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। 20 जून को यवनिका पार्क में सुबह 6 से 8 बजे तक नौवीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों की योग विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता होगी। इसके बाद 10 से 12  बजे तक बच्चों की संस्कृति ज्ञान प्रश्रोतरी प्रतियोगिता तथा दोपहर बाद 2 से 4 बजे तक आयुष विभाग की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसका विषय योग से बीमारियों पर नियंत्रण होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें