इस्कॉन संत साक्षी गोपाल दास ने कहा कि जो भक्तों की निंदा करता है उसका कभी कल्याण नहीं हो सकता। भक्तिरस पर व्याख्यान देते हुए कहा कि प्रभु की भक्ति ही मनुष्य के जीवन को सार्थक बना सकती है।
वे बुधवार को सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में चल रहे श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह के तीसरे दिन श्रद्धालुओं को व्यासपीठ से प्रवचन कर रहे थे। इस दौरान अग्रवाल भवन में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण करने के साथ-साथ हरे कृष्ण, हरे कृष्ण हरे राम हरे राम महामंत्र के साथ भक्तिरस में चूर होकर नृत्य किया और दोनों हाथ उठाकर प्रभु के दरबार में हाजिरी लगाई।
वहीं कार्यक्रम के आयोजक हरे कृष्णा प्रचार समिति के प्रवक्ता केके भसीन ने बताया कि एक अप्रैल को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं, जबकि 31 मार्च की प्रभातफेरी सेक्टर15 से सुबह छह शुरू बजे होगी।