कालका-परवाणू बैरियर स्थित प्राचीन श्री शीतला (फुल्लम देह) माता मंदिर में पहले बासड़े मेले के दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। मंदिर का कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी प्रारंभ हो गई थी। मंदिर के संस्थापक संचालक पुष्पिंद्र गोयल, लोकेश कुमार आनंद, वीरेंद्र गुप्ता, आईजी गुप्ता, प्रेम आनंद, संजीव कुमार जंड (जीवन) तथा रोहित आनंद ने बताया कि सोमवार रात 9 बजे माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा।