फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड कैंसर से पीड़ित होने के बावजूद जीते कई अवार्ड

Tue, 06 Sep 2016 01:25 AM IST
जतिन जैन
विज्ञापन
जीते कई अवार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘अगर जिंदगी में जीने की चाह हो तो इंसान बड़ी से बड़ी बीमारी से लड़कर भी अपनी एक पहचान बना सकता है।’ कुछ ऐसा ही कर दिखाया है सेक्टर-7 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संदीप त्रिपाठी ने। शिक्षा के क्षेत्र में 24 वर्षों से भी अधिक अनुभव रखने वाले संदीप वर्तमान में हरियाणा शिक्षा विभाग में लेक्चरर पद पर कार्यरत है। 15 वर्षों से ब्लड कैंसर की बीमारी एवं अत्यंत मानसिक वेदना से जूझते हुए भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक पहचान बनाई है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बाद भी संदीप ने हार नहीं मानी। शुरूआत में कैंसर की दवाईयों का खर्चा भी मुश्किल से चलाया।  
विज्ञापन


संदीप त्रिपाठी 4 विश्व रिकार्ड, 1 एशियाई रिकार्ड, 3 नेशनल रिकार्ड और 2  प्रदेश स्तर की उपलब्धियों द्वारा सर्वाधिक रिकार्ड बनाने वाले भारतीय है। सर्वाधिक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में परीक्षा उत्तीर्ण कर संदीप ने विश्व में देश का मान बढ़ाया है। वर्गमूल (स्क्वेयर रूट्स) फार्मूले की खोज, भारत की शीर्ष संस्थाएं आईआईएम एवं आईआईटी द्वारा वैदिक गणित व रचित नवीन गणितीय फार्मूले के लिए आयोजित फार्मूलों के लिए आयोजित सेमिनारों में हिस्सा लेकर स्थान हासिल करना संदीप की उपलब्धियों में शामिल है। साथ ही बेल्जियम की संस्था ईएआई ( यूरोपियन एलियांस फॉर इनोवेशन) से संबंध बनाने के अलावा संदीप को वैज्ञानिक रूप में एरिया एडिटर भी चुना जा चुका है। 


अवार्ड
1- संदीप त्रिपाठी को 20 नेशनल लिखित प्रतियोगी परीक्षाओं में से 14 प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल करने के लिए 2009 में लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड देकर सम्मानित किया गया।  
विज्ञापन

2- अधिकतर लिखित प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने के लिए 2012 में इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड दिया गया।  
3- 17 लिखित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए 2012 एशिया बुक ऑफ रिकार्ड दिया गया। 
4- सबसे अधिकत लिखित प्रतियोगी परीक्षाओं में उपलब्धि हासिल करने के लिए संदीप को 2012-13 में वर्ल्ड रिकार्ड दिया गया।
5- न्यूयार्क की संस्था रिकार्ड सेंटर ने भी संदीप को लिखित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए वर्ल्ड देकर सम्मानित किया। 
6- शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने के लिए संदीप को भारत में अमेजिंग वर्ल्ड रिकार्ड दिया गया।  
7- इसके अलावा 2014 में चंडीगढ़ सेक्टर-20 के गवर्नमेंट स्कूल में आयोजित सेमिनार में सबसे तेज मेंटल केल्कुलेशन ऑफ स्क्वेयर रूट के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड देकर सम्मानित किया गया।  
विज्ञापन

8- न्यूयार्क की संस्था ने भी 2014 में सबसे तेज मेंटल केल्कुलेशन ऑफ स्क्वेयर रूट के लिए संदीप को वर्ल्ड रिकार्ड दिया।
9- संदीप 2008 स्टेट के एसटेट और एचटेट के टॉपर भी रह चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें