फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिंगापुर और दुबई की लाइटों से सजा पंचकूला, झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। नववर्ष के पहले दिन होने वाले साईं उत्सव से पूर्व सेक्टर-5 को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शहर में रंग-बिरंगी लाइटें और भगवान के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुईं हैं। लोग लाइटों की टनल को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। सिंगापुर और दुबई से मंगवाकर लाइटें मंगवाकर शहर में पहली बार ऐसी टनल तैयार की गई है।
शिरडी साईं सेवा समाज पंचकूला के प्रबंधक अनिल थापर ने बताया कि नववर्ष 2024 के पहले दिन साईं उत्सव के चलते पंचकूला को धर्मनगरी की तरह देखने का मौका पहली बार मिलेगा। शहर में शानदार लाइटिंग और भजन लोगों के मन को एक शानदार अनुभूति दे रहे हैं। हाउसिंग बोर्ड चौक से पंचकूला के लिए बनाए गए स्वागत गेट को सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान शिव की जटाओं से गंगा निकलती, श्री कृष्ण का गोपियों संग अटखेलियां, श्री साईं बाबा का शानदार दरबार एवं अन्य झांकियां सजी हैं। अनिल थापर, तारा चंद, एएल मेहता, एके ढींगरा ने बताया कि आयोजन में लगभग एक लाख लोगों के लिए व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान नशा मुक्ति शिविर, रक्तदान शिविर, अंगदान शिविर लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए फ्री झूले लगाए जाएंगे। वृंदावन और मथुरा से सजावट करने के लिए लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें