बाक्सिंग और जूडो प्रतियोगिता का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सेक्टर-1 के पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में आयोजित इंटर कालेज बाक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। इस मौके पर कालेज की प्रिंसिपल डॉ अर्चना मिश्रा मौजूद रहीं। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉ कुलदीप सिंह बेनीवाल उपनिदेशक ( खेल) रहे। प्रदेश की विभिन्न कालेज की प्रख्यात महिला खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया।
वहीं दूसरी ओर पुरुषों की राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि डा. हेमंत वर्मा, उपनिदेशक (कॉलेज) रहे। वर्मा ने हरियाणा की खेल उपलब्धियों पर खुशी जाहिर की और खेलों को हर कालेज के लिए आवश्यक किए जाने पर बल दिया । दोनों प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले मंगलवार को होंगे। इस मौके पर शिक्षा आयुक्त, हरियाणा विकास यादव(आईएएस) मुख्य अतिथि होंगे व पुरस्कार वितरित करेंगे।