फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला बार एसोसिएशन चुनाव नामांकन प्रक्रिया पूरी, मुद्दाें के साथ प्रचार के लिए जोर-तोड़ लगा रहे हैं प्रत्याशी

विज्ञापन
वकील। ंसंवाद 
विज्ञापन
पंचकूला। जिला अदालत में बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी प्रचार करने की सरगर्मी तेज हो गई है। 28 फरवरी को मतदान को लेकर उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। उम्मीदवारों ने पहली बार मेनिफेस्टो भी जारी किया है, जिसमें वकीलों के हित में कई महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल किए हैं। इस बार चुनाव में मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
विज्ञापन

वीरवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महासचिव, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए भी अधिवक्ताओं ने नामांकन पूरी होने के बाद से ही प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। वोटिंग डेट नजदीक आने को लेकर जिला अदालत परिसर में प्रचार के लिए बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर चुनावी माहौल बन गया है।

पार्किंग की समस्या करेंगे दूर

प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार एडवोकेट राकेश शर्मा ने कहा कि कोर्ट परिसर में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। पिछले 20 वर्षों से यह समस्या बनी हुई है और अधिवक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि कोर्ट की नई बिल्डिंग में नए वकीलों के लिए सस्ते रेट पर चैंबर्स उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उन्हें अपने करियर की शुरुआत में सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन



वकीलों को मिले बेहतर सुविधा
प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार एडवोकेट सतीश कादयान ने कहा कि वकीलाें के हित में काम करेंगे। कोर्ट परिसर में होने वाली दिक्कतों को पूरा करने का काम होगा। चेंबरों में वकीलों की बैठने की सुविधा और बेहतर करने की दिशा में काम करना है। इसके अलावा पार्किंग में आने वाले दिक्कतों को पूरा किया जाएगा।

पार्किंग को किया जाएगा पक्का


जिला बार एसोसिएशन पंचकूला के वाइस प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार एडवोकेट जीवन सिंह सैनी ने कहा कि जिला कोर्ट में नई बिल्डिंग में दो और मंजिलें बनाई जा सकती है। जिससे उसके ऊपर एडवोकेट्स के लिए चैंबर्स बनाए जाएं। वहीं अदालत के बाहर बने पार्किंग एरिया को पक्का किया जाएगा। कोर्ट परिसर और बिल्डिंग में बने बाथरूम की साफ-सफाई नियमित हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा कोर्ट परिसर में सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।


एडीआर बिल्डिंग का निर्माण हो जल्दी
वाइस प्रेसिडेंट पद के उम्मीदवार एडवोकेट ओमप्रकाश माहौर ने कहा कि पिछले 20 सालों से वकीलों के हित में काम किया है और आगे भी जारी रहेगा। इस चुनाव में मुद्दा लेकर नहीं बल्कि उनकी समस्याओं को मुद्दा बनाया है। कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो। एडीआर बिल्डिंग का निर्माण जल्दी हो। वकीलों के लिए बैठने की व्यवस्था हो।

वकीलों के हित में होगा काम
सेक्रेटरी पद के उम्मीदवार एडवोकेट कुलवीर सिंह सैनी ने कहा कि वकीलों के हितों को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया है। उनके हितों के लिए काम किया जाएगा। एडवोकेट्स वेलफेयर से जुड़े सभी जरूरी कदम उठाएंगे और बार एसोसिएशन को और मजबूत बनाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि वकीलों की सुविधाओं और विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
नए वकीलों को स्टाइपेंड दिलाएंगे
सेक्रेटरी पद के उम्मीदवार एडवोकेट अमित गोयल ने कहा कि जिला अदालत में आने वाले नए अधिवक्ताओं को स्टाइपेंड दिलाने का मुद्दा प्रमुख होगा। वकीलों के लिए बनी लाइब्रेरी को अपग्रेड कराया जाएगा। महिला अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा जिला अदालत के सभी वकीलों के लिए बीमा की सुविधा दिलाने समेत अन्य मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाकर पूरे कराए जाएंगे।

एसोसिएशन को और मजबूत बनाएंगे
ट्रेजरार पद के उम्मीदवार एडवोकेट भगवानदास ने कहा कि एडवोकेट्स वेलफेयर के लिए काम करेंगे। वहीं टीम के साथ वकीलों की मांग पूरा हो इस क्षेत्र में काम होगा। पार्किंग की सुविधा और बेहतर हो इसके लिए टीम वर्क से आगे काम किया जाएगा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें