बरवाला। गांव सुल्तानपुर के नजदीक हाईवे पर एक ढाबे पर काम करने वाला एक कारिंदा मंगलवार को शराब के नशे में यूनिपोल पर चढ़कर वहीं सो गया। लोगों ने उसको नीचे उतरने को कहा लेकिन वह नहीं उतरा। थक हारकर लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से उसको नीचे उतारा।
बरवाला पुलिस चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि उत्तराखंड निवासी गणेश यूनिपोल पर चढ़ गया। पता चला कि वह नजदीक के ढाबे पर ही काम करता है और शराब के नशे में है। फायर ब्रिगेड के एक कर्मचारी ने ऊपर चढ़कर देखा तो वह वहां सोया हुआ था। उसको जगाकर बड़ी मुश्किल से नीचे उतारा गया।