फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पाकिस्तानी तस्कर राजस्थान के रास्ते भेज रहे नशे की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। 60 किलो हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। आरोपियों ने बताया कि हेरोइन की सारी खेप पंजाब, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के रास्ते पहुंच रही है। मौजूदा समय में पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बाॅर्डर पर सख्ती बढ़ने के चलते अब पाकिस्तानी तस्कर राजस्थान के रास्ते सारी खेप सीमा के इस पार भेज रहे हैं। आरोपी रिसीव करने के बाद खेप को आपस में बांट लेते थे। इसके बाद कनाडा में बैठे हैंडलर जोबन कलेर के आदेश के मुताबिक आगे सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

वहीं, पकड़े गए आरोपियों के कई अन्य साथियों के बारे भी पता चला है। पुलिस की ओर से करीब आठ टीमें तैयार कर अलग-अलग राज्यों में गिरफ्तारी के लिए रवाना कर दी गई हैं। पकड़े गए आरोपियों के लिंक हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली आदि जगहों पर निकले हैं। इन सभी राज्यों में बैठे तस्करों की ओर से बड़े स्तर पर नशे के बदले मिलने वाले पैसों को हवाला के जरिये पाकिस्तान भिजवाया जा रहा है। इसके लिए आरोपियों की ओर से दुबई के रास्ते पैसों का आदान-प्रदान किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि इस मामले में अभी कई और लोगों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। साथ ही कई अहम खुलासे भी किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें