फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अस्पताल में बेटी का हाल पूछने आई मां के सिर में दामाद ने मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। महानगर के कस्बा करतारपुर में सोमवार देर शाम एक व्यक्ति ने सिविल अस्पताल में घुसकर अपनी सास के सिर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली महिला के सिर में लगी और उसकी बेटी को छूकर निकल गई थी। दोनों को सिविल अस्पताल जालंधर रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है। घटना की सूचना पर डीएसपी करतारपुर विजय कंवर पाल व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमनदीप सिंह मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी फरार हो चुका था।
विज्ञापन

गांव ब्रह्मपुर की निवासी ज्योति की शादी कपूरथला के गांव औजला के सुखचैन सिंह से हुई है। पति की मारपीट से घायल ज्योति सिविल अस्पताल करतारपुर में उपचाराधीन थी। सोमवार शाम उसकी मां कुलविंदर कौर उसका हाल पूछने अस्पताल आई थी। इस दौरान सुखचैन सिंह सिविल अस्पताल पहुंचा और पिस्तौल से गोली चला दी। इससे कुलविंदर कौर व ज्योति घायल हो गई। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि गोली कुलविंदर कौर के सिर के आर-पार हो गई। वहीं, गोली ज्योति को छूकर निकल गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों एंबुलेंस से जालंधर रेफर कर दिया गया है। डीएसपी के अनुसार आरोपी सुखचैन सिंह मौके से फरार हो गया। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना करतारपुर प्रभारी इंस्पेक्टर रमनदीप सिंह ने कहा कि आरोपी ने मां-बेटी पर चार राउंड फायर किए। उन्होंने बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें