फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जगमोहन गर्ग ग्रुप के समर्थन में उतरीं 250 से अधिक महिलाएं, टीम ने चलाया जनसंपर्क अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित-महिला, युवा और बुजुर्गों का मिल रहा समर्थन, एक नवंबर को होगा अग्रवाल सभा का चुनाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। अग्रवाल सभा पंचकूला के चुनाव को लेकर प्रचार तेज हो गया है। प्रधान पद के उम्मीदवार जगमोहन गर्ग और उनकी टीम ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने समाज के लोगों से मुलाकात कर समर्थन मांगा। जगमोहन गर्ग ग्रुप ने दावा किया कि उन्हें महिला, युवा और बुजुर्गों सहित समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है।

जगमोहन गर्ग ग्रुप की महिला टीम ने भी उनके समर्थन में प्रचार किया। इस दौरान 250 से अधिक महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने जगमोहन गर्ग की टीम को समर्थन देने की बात कही। इस मौके पर आशा गोयल, अनिता बंसल, सुदेश गुप्ता, डॉ. साधना अग्रवाल, पल्लवी गर्ग, सुनीता गर्ग, प्रिया मित्तल, अंजना अग्रवाल, सविता जैन, हर्ष सिंगला, राजरानी मित्तल, सुनंदा मित्तल, भजन गायिका सविता और आरती मौजूद रहीं। इससे पहले युवा टीम भी उनके समर्थन में प्रचार कर चुकी है।
विज्ञापन


महासचिव पद के उम्मीदवार मुकेश बंसल ने समाज के लोगों से एक नवंबर को जगमोहन गर्ग और उनकी पूरी टीम के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वरिष्ठ उपप्रधान पद के उम्मीदवार सुभाष सिंगला ने कहा कि टीम की नीतियों और योजनाओं को समाज के लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन


वित्त सचिव पद के उम्मीदवार सतीश कुमार अग्रवाल ने कहा कि युवाओं के लिए विशेष अभियान, काउंसलिंग और पंचकूला में आने वाले अग्रवाल परिवारों को समाज भवन में बुलाकर आपसी परिचय करवाने की पहल को सराहा जा रहा है। प्रेस सचिव पद के उम्मीदवार राकेश कुमार गोयल ने कहा कि टीम के घोषणा पत्र को भी लोगों का समर्थन मिल रहा है। ऑडिटर पद के उम्मीदवार विकास भौजिया ने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें