फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नियमित करने की मांग पर आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने बुलाई मीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नियमित करने की मांग पर वीरवार को नगर निगम में काम करने वाले आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने जनरल बाॅडी मीटिंग बुलाई। इस दाैरान कर्मचारियों ने अपनी ताकत और एकता भी दिखाई।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय टंडन के सामने अपनी बात रखी। कर्मचारियों की बात को सुनने के बाद संजय टंडन ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द सभी सफाई कर्मचारियों को नगर निगम के अधीन कर लिया जाएगा। इसको लेकर वह बात करेंगे और कर्मचारियों को मांगों को जल्द पूरा कराने का प्रयास करेंगे।

कर्मचारी संगठन के महासचिव जसबीर कुमार टांक ने बताया कि आउटसोर्सकर्मी कई साल से नगर निगम में कार्य कर रहे हैं। ऐसे में इन सभी कर्मियों को नगर निगम के बाकी कर्मचारियों की तरह नियमित किया जाए और उनको नियमानुसार पूरा वेतन दिया जाए।
विज्ञापन

शहर को साफ रखने में सबसे ज्यादा योगदान - टंडन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय टंडन ने इस दौरान कहा कि चंडीगढ़ शहर को साफ-सुथरा रखने, सफाई की व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में सफाई कर्मचारियों का विशेष योगदान है। आंधी हो या तूफान, भयंकर गर्मी हो या फिर बरसात, ये सफाई कर्मचारी बिना किसी की परवाह किए शहर को स्वच्छ रखने में कोई कोर कसर नहीं रखते। वे यूनियन की मांगों को लेकर नगर निगम कमिश्नर और अन्य संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे और समस्याओं को हल करवाने का प्रयास करेंगे।

इस मौके पर सफाई कर्मचारी यूनियन के चेयरमैन विरमपाल तिसावर, सोनू गिल, सुनील, विशाल वैद्य, सचिन वीर, साहिल, राजू बिड़ला, सुरेंद्र मुकेश, अजय, संजय, सुखराम, महिला विंग की नेता रानी व रीटा भी उपस्थित थे।

Next
AU ऐप में पढ़ें