फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 22 जोन में से आप को 12 सीटें, कांग्रेस के पाले में 8 सीटें आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। ब्लॉक समिति चुनावों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को डेराबस्सी हलके में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं मिला। कुल 22 जोन में से आम आदमी पार्टी केवल 12 सीटें ही जीत पाई, जबकि कांग्रेस ने असरदार प्रदर्शन करते हुए 8 सीटों पर कब्जा किया। शिरोमणि अकाली दल को 2 सीटों से ही संतोष करना पड़ा, जबकि भाजपा और बसपा अपना खाता भी नहीं खोल सकीं। भाजपा ने पहली बार अपने दम पर ब्लॉक समिति चुनाव लड़ते हुए 22 में से 20 जोन पर उम्मीदवार उतारे थे। आम आदमी पार्टी के जीते उम्मीदवारों में समगोली जाेन से गीता रानी, हंडेसरा से नवनीत सिंह, पंडवाला से बलजीत कौर, परागपुर से पुष्पा, जवाहरपुर से जसविंदर कौर, खेड़ी गुजरां से राजरानी, त्रिवेदी कैंप से प्रदीप कुमार, अमलाला से परमजीत कौर, चडियाला से अल्का रानी, भागसी से मंजीत कौर, सरसीनी से सुरिंदर कौर और गुरु नानक कॉलोनी से मुकेश कुमार विजयी रहे। कांग्रेस की ओर से बसौली जोन से बलकार सिंह, कुड़ावाला से सीमा देवी, मलकपुर से रघुबीर सिंह, रानी माजरा से दलबीर सिंह, भांखरपुर से ऊधम सिंह, जिओली से नसीब सिंह, खेलन से मोहन सिंह और धरमगढ़ से किर्पाल सिंह ने जीत दर्ज की। वहीं अकाली दल की हरप्रीत कौर झरमड़ी से और गुरजीत सिंह हमायूपुर से विजयी रहे। कांग्रेस के हलका इंचार्ज दीपइंदर सिंह ढिल्लों और उनके पुत्र तथा नगर काउंसल के प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों गिनती के दौरान अपने उम्मीदवारों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस के हलका इंचार्ज दीपइंदर सिंह ढिल्लों ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की धक्केशाही के बावजूद कांग्रेस के आठ उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। उनका कहना था कि अगर चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष होते तो कांग्रेस और ज्यादा सीटें जीत सकती थी। अकाली दल के पूर्व विधायक एनके शर्मा ने आरोप लगाया कि जानबूझकर अकाली दल के उम्मीदवारों की वोटें खराब की गईं। वहीं हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दावा किया कि डेराबस्सी के इतिहास में यह पहली ब्लॉक समिति चुनाव है जो पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी उम्मीदवार के कागजात रद्द नहीं किए गए और न ही गिनती के दौरान कोई धक्का-मुक्की हुई। उनके मुताबिक इसी पारदर्शिता की वजह से विपक्षी पार्टियों के इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवार जीत सके।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें