फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की सहायता को आगे आएं संस्थाएं : ट्रस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावकों के लिए भोजन, पेयजल और ठहरने की व्यवस्था करने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सिद्ध जोगी सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ट्राइसिटी स्तरीय बैठक में आगामी 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सहायता करने का आह्वान किया गया।
ट्रस्ट के पैटर्न पंडित आरके शर्मा और चेयरमैन विक्रांत बाबा जी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के साथ समाजसेवियों का दायित्व बनता है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए लंगर सेवा, दूध की छबील, चाय, ब्रेड-पकौड़ा और अन्य खाद्य सामग्री की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ट्राइसिटी और जिला पंचकूला के मंदिरों, धर्मशालाओं और सामाजिक भवनों में जरूरतमंद विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के लिए निशुल्क ठहरने की व्यवस्था करने का भी प्रयास होना चाहिए।
ट्रस्ट की कार्यक्रम समिति के उपाध्यक्ष भगत रमेश सिंह और उमेश शर्मा ने कहा कि जहां-जहां परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, वहां सेवा कार्य करना सबसे बड़ी मानव सेवा होगी। उन्होंने समाजसेवियों से बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

ट्रस्ट चेयरमैन ने सभी सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से आग्रह किया कि नीट परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को भोजन, पेयजल और जरूरत पड़ने पर निशुल्क रहने की सुविधा उपलब्ध करवाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें