फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आदेश बेअसर, रामगढ़ बस स्टॉप को छोड़ ओवरब्रिज से दौड़ रहीं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्री स्टॉप पर इंतजार को मजबूर शिकायतों के बाद भी नहीं रुकी लापरवाही, कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के आदेशों के बावजूद रामगढ़ बस स्टॉप पर बसें नहीं रुक रहीं और चालक सीधे ओवरब्रिज से बसें निकाल रहे हैं। इससे यात्री स्टॉप पर इंतजार करने को मजबूर हैं और भारी परेशानी झेल रहे हैं।
9 अप्रैल को विभाग ने सभी बसों को रामगढ़ बस स्टॉप पर रोकने के निर्देश दिए थे, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आई। सोमवार को मौके पर जांच के दौरान सामने आया कि बस चालक पहले की तरह ही ओवरब्रिज को प्राथमिकता दे रहे हैं, जबकि यात्री स्टॉप पर खड़े रह जाते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बसें स्टॉप पर नहीं रुकतीं और ओवरब्रिज पर ही यात्रियों को उतार देती हैं। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को खास दिक्कत होती है। भारी सामान के साथ यात्रियों को लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती है।
यात्रियों सोमबीर, रीना, सुनंदा, गोपाल, राजू, बबलू, जगीर सिंह और मुख्तयार सिंह समेत अन्य ने आरोप लगाया कि कई बार चालक-परिचालक से अनुरोध करने पर भी बस नहीं रोकी जाती और अभद्र व्यवहार किया जाता है।
लोगों का कहना है कि इस लापरवाही से यात्रियों के साथ-साथ विभाग को भी नुकसान हो रहा है, क्योंकि बसों में सवारियां कम हो रही हैं। इसके बावजूद अधिकारी स्थिति सुधारने में नाकाम दिख रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं हरियाणा राज्य परिवहन पंचकूला डिपो के महाप्रबंधक सुखदेव सिंह ने चेतावनी दी है कि जो भी चालक रामगढ़ पुल के नीचे बस स्टॉप को छोड़कर ओवरब्रिज से बस ले जाएगा, उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा से कोई समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें