फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: कोरोना मुक्त पंजाब के लिए बने रूरल कोरोना वॉलंटियर ग्रुप, बढ़ाएंगे जागरूकता 

Fri, 28 May 2021 01:46 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जल्द ही पंजाब में एक लाख बैज और 1 लाख कार स्टिकर, जिन पर ‘मैं टीका लगवा चुका हूं’ लिखा हो, बांटे जाने की शुरुआत भी की जाएगी।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : twitter.com/capt_amarinder
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को ‘कोरोना मुक्त पंजाब अभियान’ के हिस्से के तौर पर मिशन फतेह 2.0 को आगे बढ़ाने और कोरोना महामारी से लड़ने के लिए प्रति गांव या प्रति नगरपालिका वॉर्ड में सात रूरल कोरोना वॉलंटियर (आरसीवी) समूह गठित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान गांवों के बुरी तरह से प्रभावित होने के कारण यह जरूरी हो गया है कि ‘कोरोना मुक्त गांव’ के लिए एक मजबूत मुहिम चलाई जाए। उन्होंने खेल एवं युवा मामले विभाग और जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को हिदायत दी कि ऐसे आरसीवी समूह तुरंत गठित किए जाएं। मौजूदा क्लब भी आरसीवी बन सकते हैं और इस तरह कोविड के खिलाफ जंग में पंचायतों और नगरपालिकाओं को मदद दी जा सकती है।

राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नौजवानों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के समर्थन से ही तीन हफ्तों के दौरान राज्य में कोविड के मामले 9,000 से घटकर 4,000 रह गए हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति अभी तक गंभीर है। यह कार्यक्रम सभी जिलों, उप मंडलों के मुख्य दफ्तरों और 500 ग्रामीण एवं शहरी स्थानों पर एक ही समय प्रसारित हुआ और इसकी अध्यक्षता स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, मंत्री, सांसद, विधायक, डिप्टी कमिश्नर, एसडीएम, मेयर, एमसी प्रधान, जिला परिषद चेयरमैन और सदस्य व पंचायत समितियों/सरपंचों द्वारा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के लिए ‘मैं टीका लगवा चुका हूं’ स्टीकर/बैज जारी

sonu sood - फोटो : instagram/sonu sood
मुख्यमंत्री ने आरसीवी को टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट (जांच, पता लगाना और इलाज) संबंधी लोगों को जागरूक करने, सभी गांवों में ठीकरी पहरे लगाने, कोविड से बचाव के लिए सब नियमों का पालन करने, अच्छी इलाज सुविधाओं को हासिल करने में ग्रामीण लोगों की मदद करने, झोलाछाप डॉक्टरों से दूर रहने, कोवा एप डाउनलोड करने के अलावा बैनर और पैम्फलेट आदि प्रदर्शित करने का दायरा बढ़ाकर हर व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी। मुख्यमंत्री ने यह एलान भी किया कि युवा मामले विभाग द्वारा एक लाख बैज और 1 लाख कार स्टिकर, जिन पर ‘मैं टीका लगवा चुका हूं’ लिखा हो, बांटे जाने की शुरुआत की जाएगी।

आरसीवी को बांटी जाएंगी 15 हजार स्पोर्ट किटें
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक आरसीवी को एक-एक स्पोर्ट किट 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर दी जाएगी। इसके लिए उन्होंने खेल एवं युवा मामले विभाग को 15 हजार किटों की तुरंत खरीद करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही तीसरी संभावित लहर के लिए भी तैयार रहने का न्योता दिया।

सोनू सूद ने मोगा में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की इच्छा जताई
राज्य की कोविड टीकाकरण मुहिम के ब्रांड एंबेसडर फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की महत्ता से लोगों को अवगत करवाए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वह निजी तौर पर यह सुनिश्चित बनाने की कोशिश करेंगे कि राज्य को भारत बायोटेक से अधिक से अधिक संख्या में टीकों की सप्लाई मिल सके। उन्होंने सरकारी अस्पताल मोगा में एक मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की भी इच्छा जताई।

ब्लैक फंगस के पर्याप्त डोज नहीं : सिद्धू
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने ब्लैक फंगस फैलने पर चिंता जताते हुए कहा कि इसके इलाज के लिए राज्य के पास जरूरी 15 हजार खुराकों (एक मरीज को 15 खुराकों की जरूरत पड़ती है) की जगह केवल 1000 खुराकें ही हैं। 37 लाख घरों के 1.4 करोड़ व्यक्तियों की गांवों में स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का हिस्सा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें