फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारस अस्पताल में अधिक बिल वसूलने पर दोबारा से जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंचकूला स्थित पारस अस्पताल द्वारा मरीजों से ओवर चार्जिंग करने के आरोपों की दोबारा से जांच के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज केआदेश पर अधिकारियों की तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी जांच करेगी।
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के महानिदेशक डॉ. शालीन, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. वीके बंसल और लेखा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को कमेटी में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। यह समिति सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
बता दें कि गृहमंत्री को कुछ दिन पहले हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने एक शिकायती पत्र दिया था। इसमें पारस अस्पताल पर 3 मरीजों का आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया गया था। इन आरोपों की जांच के लिए जिला स्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया, जिसने अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। इस जांच रिपोर्ट में अस्पताल द्वारा की गई ऐसी कुछ अनियमितताएं सामने आई हैं। इसके बाद स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में दोबारा जांच के लिए आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें