फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पॉलिटेक्निक मोरनी में प्रवेश का मौका, 14 अगस्त तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर इंजीनियरिंग, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी व होटल मैनेजमेंट सहित रोजगारपरक डिप्लोमा पाठ्यक्रम उपलब्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। सरकारी पॉलिटेक्निक, मोरनी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। मोरनी पंचायत संगठन के प्रधान एवं सरपंच पंचपाल शर्मा ने क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों से संस्थान में प्रवेश लेकर तकनीकी शिक्षा का लाभ उठाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि संस्थान में कंप्यूटर इंजीनियरिंग, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी तथा होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी जैसे रोजगारपरक तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर लैब, वाई-फाई सुविधा और विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ भी मिलता है।
विज्ञापन

पंचपाल शर्मा ने कहा कि बेटियों की तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए संस्थान में विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने युवाओं से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का आह्वान करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा रोजगार और बेहतर भविष्य का मजबूत आधार बन सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय से पहले आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें