फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन ट्रैकडाउन : अवैध हथियार रखने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Nov 2025 01:38 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने 9 केस दर्ज कर देसी कट्टे, पिस्टल, रिवॉल्वर, मैगजीन, कारतूस और चाकू बरामद किए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्तालय पंचकूला द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। अभियान के दौरान क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय होकर आरोपियों की पहचान की और अब तक 9 मामले दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों से 3 देसी कट्टे, 4 पिस्टल, 1 रिवॉल्वर, 3 मैगजीन, 9 कारतूस और 2 चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी इन हथियारों को बेचने के लिए लाए थे या किसी वारदात को अंजाम देने की योजना थी।
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस ऑपरेशन के अंतर्गत पुलिस की विशेष टीमें लगातार नाकाबंदी, पेट्रोलिंग और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए अभियान और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही पुलिस ने जनता से अपील की है कि अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या हथियार संबंधी जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सुरक्षा में कोई समझौता नहीं किया जाएगा और अवैध हथियार रखने तथा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें