संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-25 स्थित घर में रविवार की देर रात चोर सामान चोरी कर भाग गए। घर मालिक ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सोमवार की शाम मौके पर स्थानीय पुलिस चौकी की टीम और फॉरेंसिक की टीम पहुंची। पुलिस की टीम ने घर वालों के बयान लिए फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लिए। पुलिस के मुताबिक चोर घर के किचन का एग्जॉस्ट वेंट हटाकर किचन के भीतर घुसा और वहां से वह कमरों में प्रवेश किया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल सामान की जांच की जा रही है क्या क्या सामान चोरी हुआ है।