फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी : पिंजौर में शातिरों ने खाते से निकाले 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। शातिर ठगों ने ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम देते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट में कार्यरत एक व्यक्ति से करीब 50 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी रणदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अशोक कुमार निवासी गांव लोहगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग में पंचकूला में नौकरी करता है। उसने ओएलएक्स पर घर किराए पर देने की एड डाली। 14 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर रणदीप सिंह का फोन आया और उसने बताया कि वह असम में आर्मी में नौकरी करता है और उसकी ट्रांसफर कालका मेें हुई है। आरोपी के पूछने पर उसने मकान का किराया तीन महीने का 16 हजार बताया। इसके बाद आरोपी ने उसे अपने झांसे में लेते हुए कहा कि उसको अपने ऑफिस में किराए की स्लिप देनी है।
इसलिए वह किराए के पैसे कैसे जमा करवाए। जब उसने ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कही तो आरोपी ने कहा कि वह गूगल पे चलाना नहीं जानता। उसके बाद आरोपी ने उसकी बात अपने अन्य साथी से करवाई। आरोपी के साथी ने जैसा उससे कहा वैसा किया तो उसके बैंक अकाउंट से करीब साढ़े 16 हजार रुपये कट गए। इसके बाद उसके अकाउंट से करीब 33 हजार रुपये कट गए। ठगों ने उसके अकाउंट से कुल 49498 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें