पंचकूला। श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड के मंदिरों में चोला अर्पित करने की ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। 16 मार्च से 30 अप्रैल के दौरान चोला अर्पित करने की प्रक्रिया चलेगी।
उन्होंने बताया कि श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड के श्री माता मनसा देवी मुख्य मंदिर, पटियाला मंदिर और सती मंदिर पंचकूला, श्री काली माता मंदिर कालका और श्री चंडीमाता मंदिर में देवी को चोला अर्पित करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया से चोला अर्पित करने के लिए 10 मार्च से सुबह 10 बजे से पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर शुरू की जा रही है। इच्छुक श्रद्धालु लाभ उठाने के लिए पूजास्थल बोर्ड की वेबसाइट www.mansadevi.org.in पर रजिस्ट्रेशन कर प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इस वेबसाइट के होम पेज पर ही ऑनलाइन चोला बुकिंग लिंक पर जाकर सीधी बुकिंग की जा सकती है।