फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से खराब रिश्तों का पड़ा रसोई पर असर, प्याज की आवक बंद...70 रुपये किलो पहुंचा दाम

Tue, 05 Nov 2019 11:58 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
भारत-पाक के खराब हो रहे रिश्तों का असर प्याज की कीमतों पर भी दिखने लगा है। वाघा बॉर्डर से इस साल पाकिस्तानी प्याज की आमद नहीं होने के कारण एक सप्ताह में प्याज की कीमतें 30 रुपये तक बढ़ गईं हैं। एक सप्ताह पहले तक प्याज के भाव 40 रुपये थे, जो अब बढ़कर 70 रुपये तक पहुंच गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि प्याज की कीमतों में यह बढ़ोतरी 15 से 20 दिन तक ऐसे बनी रहेगी।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में प्याज के दामों ने ट्राइसिटी के लोगों को कोई खास परेशान नहीं किया था लेकिन दीपावली के बाद प्याज के दाम 40 से बढ़कर 70 रुपये तक पहुंच गए हैं। प्याज के दामों में हुई इस बढ़ोतरी के पीछे सेक्टर-26 मंडी के व्यापारी भारत और पाकिस्तान के बिगड़ते रिश्तों को जिम्मेदार बता रहे हैं।

व्यापारियों का कहना है कि पड़ोसी देश से पहले प्याज के 10 से 15 ट्रकों की आमद प्रतिदिन होती थी, लेकिन दोनों देशों के रिश्ते वर्तमान में बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं, इस कारण ट्राइसिटी में पाकिस्तान का प्याज नहीं पहुंच पा रहा है। मांग ज्यादा होने और आवक में कमी के कारण प्याज के दामों में यह वृद्धि हुई है। आपको बता दें कि सेक्टर-26 की मंडी में इन दिनों इंदौर, अलवर और नासिक से लगभग 50 से 60 ट्रक प्याज आ रहा है।
विज्ञापन


दो सप्ताह तक रहेगी दामों में तेजी
प्याज के बढ़ते दामों से ट्राइसिटी के लोगों को अभी 15 से 20 दिन और राहत नहीं मिल पाएगी। व्यापारियों ने बताया कि सोमवार को दिल्ली में प्याज के 70 रुपये थोक रेट रहे। बताया कि सेक्टर-26 की मंडी में प्याज की आमद पर्याप्त नहीं होने के कारण अभी और 10 से 20 रुपये तक की वृद्धि हो सकती है।

शादी का सीजन भी महंगाई का कारण
स्माल वेजिटेबल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अशोक गुर्जर ने बताया कि प्याज के बढ़ते दामों के पीछे शादी का सीजन भी है। शादियों में प्याज और सब्जियों की मांग बढ़ जाने के कारण भी दामों में उछाल आ जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें