फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कोचिंग स्कीम घोटाले में एक और काबू, अब तक सात पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सरकारी कोचिंग योजना में करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी की है। यह आरोपी राजेन्द्र बडकारिया है जो कि मास्टरमाइंड क्लासेज प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर का तत्कालीन निदेशक रह चुका है।
विज्ञापन

एसीबी ने ग्वालियर से दबोच लिया। एसीबी टीम ने आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। सोमवार को अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
2008 से 2011 के बीच चला था कोचिंग घोटाला: मामला वर्ष 2008 से 2011 के बीच की उस शिक्षा योजना से जुड़ा है, जिसमें अनुसूचित जाति के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग उपलब्ध करवाई जानी थी। लेकिन जांच में सामने आया कि इस योजना के नाम पर करोड़ों रुपये की बंदरबांट की गई और कोर्स अधूरे छोड़ दिए गए।
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया कि तकनीकी शिक्षा विभाग के तत्कालीन उपनिदेशक राजेन्द्र शर्मा और पॉलिटेक्निक संस्थान नीलोखेड़ी के तत्कालीन प्राचार्य एमएस सहरावत ने निजी संस्था से मिलीभगत कर करोड़ों रुपये मंजूर करवाए। इस मामले में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपी व्यक्तियों पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने, रिकॉर्ड गायब करने और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। केस जुलाई 2022 में सेक्टर-17 एसीबी थाना पंचकूला में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें