पंचकूला। जीरकपुर-शिमला हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार बाइक ने ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को टक्कर मार दी।
यह सड़क हादसा उस दौरान हुआ जब होमगार्ड रोड पार कर रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने होमगार्ड को जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ पहुंचाया। यहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। होमगार्ड सर्वेश निवासी गांव मोगीनंद में अपने परिवार के साथ रह रहे थे, जो कि मूलरूप से यूपी में बरेली के रहने वाले थे।
वह सोमवार रात करीब 9 बजे अपने घर से सेक्टर-19 चौकी में ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी यह सड़क हादसा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।