फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गैंगवार में एक की मौत, एक घायल

Mon, 22 Sep 2025 10:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्री खडूर साहिब। तरनतारन जिले में सोमवार शाम कैरो गांव के रेलवे फाटक के पास बदमाशों के बीच हुई गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया और दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह मामला महक गांव पंडोरी के इन्फ्लुएंसर महक पंडोरी से जुड़ा हुआ बताया जाता है। कुछ समय पहले महक पंडोरी ने जस धारीवाल नामक युवक की एक वीडियो शेयर की थी। जिसके बाद कुछ लोग महक के घर आए। महक की पिटाई की और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को मामला दोनों गुटों के बीच तीखी बहस में बदल गया। शाम को कस्बा पट्टी के पास गांव कैरो के रेलवे फाटक के पास दोनों गुटों के हथियारबंद युवक इकट्ठा हुए। इस दौरान करीब आठ राउंड गोलियां चलीं। जिसमें फॉर्च्यूनर सवार दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को तरनतारन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान करमूवाला गांव निवासी समरप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। मरहाना गांव निवासी सौरव सिंह की हालत गंभीर है। हमले के बाद हमलावर गुट अपनी गाड़ी से पट्टी की ओर भागने में कामयाब हो गया। फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार युवकों को तरनतारन के गुरु नानक देव सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही एसपी रिपुतपन सिंह, सब डिवीजन पट्टी के डीएसपी लवकेश सैनी, थाना पट्टी के प्रमुख कवलजीत राय, थाना सिटी के प्रमुख गुरचरण सिंह, थाना सदर के प्रमुख अवतार सिंह संधू, चीफ ऑफ स्टाफ प्रभजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना से संबंधित कोई जानकारी अधिकारियों द्वारा साझा नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें