पंचकूला। जिले में बुधवार को कोरोना से सेक्टर-15 निवासी 72 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ कोरोना संक्रमण के 70 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के कुल 58 मामले शामिल हैं। कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट अब 92.40 फीसदी हो गया है। अब तक 125 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। इसकी पुुष्टि सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने की है। उन्होंने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम रोजाना करीब आठ सौ टेस्ट कर रही है।
सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर रहा है। पंचकूला के बरवाला में दो, बुढनपुर में दो, गरहीकोठा में एक, इंडस्ट्रियल एरिया में एक, ककराली में एक, कालका में छह, एमडीसी 4 में एक, पिंजौर में दो, रैली में एक, रायपुररानी में एक, सकेतड़ी में एक, सेक्टर-11 में चार, सेक्टर-15 में चार, सेक्टर-19 में दो, सेक्टर-2, सेक्टर-20 में पांच, सेक्टर-21 में तीन, सेक्टर-23 में तीन, सेक्टर-24 में एक, सेक्टर-25 में दो, सेक्टर-26 में दो, सेक्टर-28 में एक, सेक्टर-29 में एक, सेक्टर-4 में चार, सेक्टर-7 में दो, सेक्टर-9 में कोरोना संक्रमण के चार मामले सामने सामने आए हैं।