फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रेलवे स्टेशन पर यात्री से एक किलो अफीम बरामद

Sun, 03 Aug 2025 07:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। लुधियाना स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने एक यात्री से एक किलो अफीम बरामद की है। आरोपी की पहचान बिहार के जिला सारन के गांव सुतिहार ननटोला निवासी जगमोहन प्रसाद (40) के रूप में हुई है। जीआरपी के एसएचओ इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बताया कि एसआई बीरबल की टीम ने आरोपी को स्टेशन की निर्माणाधीन इमारत के अंदर से काबू किया है।
विज्ञापन

पलविंदर सिंह ने बताया कि ट्रेन से उतरने के बाद आरोपी स्टेशन के मेन गेट से बाहर जाने की बजाय निर्माणाधीन इमारत के रास्ते से बाहर निकलने की फिराक में था। जीआरपी की टीम ने शक के आधार पर आरोपी के बैग की तलाशी ली तो उसमें से एक किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि वह झारखंड से अफीम को लाया था। उक्त खेप उसे लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में ट्रक ड्राइवरों को बेचनी थी। जीआरपी ने मामला दर्ज कर अदालत से आरोपी का एक दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें