फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में कोरोना से एक की मौत, छह संक्रमित, रिकवरी रेट 98.50 फीसदी हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना से मंगलवार को जहां नवांनगर निवासी 32 वर्षीय पुरुष ने दम तोड़ दिया, वहीं छह लोग संक्रमित भी मिले हैं। संक्रमितों में चार लोग पंचकूला के हैं, जबकि दो लोग अन्य जिलों और प्रदेशों के हैं। कोरोना संक्रमण से रिकवरी की दर अब 98.50 फीसदी हो गई है। अब तक जिले में कोरोना से 372 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण से जिले में 40189 लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें से पंचकूला के 30532 लोग शामिल हैं। कोरोना संक्रमण से रिकवर करने वालों की संख्या 30077 है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण जिले में छह मामले सामने आए हैं। जिले में 928 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इन सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 357621 लोगों की सैंपलिंग की गई है। कोरोना से बार गोदाम, आईटीबीपी, खटौली और मौली में संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें