चंडीगढ़। पंजाब में बुधवार को कोरोना संक्रमण से संगरूर जिले में एक मरीज की मौत हो गई, जबकि संक्रमण के 36 नए मामले सामने आए हैं। अब तक पंजाब में 16449 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में 1.37 करोड़ लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 60 लाख से अधिक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल चुकी है। हालांकि अच्छी बात यह है कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 58 लाख से अधिक संक्रमित ठीक भी हो चुके हैं। वर्तमान में सूबे में 319 सक्रिय मामले बने हुए हैं। संक्रमण के आए 36 नए मामलों में पटियाला में सबसे अधिक 13 हैं। मोहाली और बठिंडा में 4-4 संक्रमित मिले हैं। अमृतसर और जालंधर में संक्रमण के दो-दो मामले सामने आए हैं। रोपड़, मुक्तसर, लुधियाना, कपूरथला, होशियारपुर, गुरदासपुर, फाजिल्का और बरनाला में 1-1 संक्रमित मिले हैं। ब्लैक फंगस का नया कोई मामला सामने नहीं आया है।