फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ग्राम हेरोइन के साथ काबू, दो दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में नशे की रोकथाम के लिए पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा के दिशा-निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने मनसा देवी मंदिर से सकेतड़ी मार्ग पर एक युवक को 6.35 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान रवि कुमार निवासी मौलीजागरां चंडीगढ़ के रूप में हुई। उसके खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे दो दिन के रिमांड पर ले लिया गया है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सूचना पाकर उन्होंने मनसा देवी मंदिर से सकेतड़ी मार्ग पर नाका लगा दिया। कुछ देर बाद एक युवक वहां से गुजरते समय पुलिस की गाड़ी को देखकर छिपने लगा। टीम ने उसे काबू करके उसकी तलाशी ली तो हेरोइन बरामद हुई। उसके खिलाफ थाना मनसा देवी में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें