फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्क जमीन का सौदा करके डेढ़ करोड़ ठगे, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-7 पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रतन सिंह और शुभम जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से ठगी के पैसे वसूलने और गैैंग में शामिल अन्य आरोपियों की पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ निवासी संदीप राणा ने बताया कि आरोपियों ने कुर्क जमीन का सौदा करवाने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें उनकी पहचान की महिला ने विक्रम और देवेंद्र कुमार से जमीन का सौदा करने के लिए मिलवाया था। उन्हें बताया कि गांव छत्रसाली, सरसावा जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश में 72 बीघा जमीन है। वे जमीन बेचना चाहते हैं। आरोपियों ने कहा कि जमीन मौके की है, जमीन का लोन हुआ है। यह राशि 1.50 करोड़ रुपये है। राशि देकर एनओसी बैंक से लेकर वे रजिस्ट्री करवा देंगे।
शिकायतकर्ता ने आरोपियों के झांसे में आकर पंचकूला के सेक्टर एक स्थित रेड बिशप में टोकन मनी दी। इसके बाद करीब 1.50 करोड़ रुपये आरोपियों को दे दिया। आरोपियों ने रुपये लेने के बाद ना जमीन की रजिस्ट्री करवाई और ना ही एनओसी दिलाई। इसके बाद शिकायतकर्ता ने तहसील कार्यालय से जमीन की जमाबंदी निकलवाई तो पता चला कि जमीन तो कुर्क हो चुकी है। इस जमीन को किसी भी प्रकार से नहीं बेचा जा सकता। इसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपियों को फोन पर मामले की जानकारी दी गई तो धमकी देकर कहा गया कि तुम्हारे हक में कोई रजिस्ट्री नहीं कराएंगे और न ही तुम्हारा कोई पैसा वापस दिया जाएगा।
विज्ञापन

यदि पैसे के संबंध में किसी भी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में किसी भी प्रकार की शिकायत देने की कोशिश की तो तुम्हारे परिवार को जान से मरवा देंगे। इसकेे बाद शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-7 थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। जांच अधिकारी प्रदीप राणा का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें