फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 3.50 करोड़ की ठगी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन से भुगतान जारी करवाने और जांच एजेंसियों की कार्रवाई से बचाने का झांसा देकर करीब 3.50 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में क्राइम ब्रांच-26 ने दिल्ली निवासी दीपांशु को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर नौ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

मामले में पहले ही करनाल निवासी मोहित सैनी समेत छह नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ सेक्टर-20 थाना में मामला दर्ज किया जा चुका है। शिकायतकर्ता शिव प्रकाश सिंह के अनुसार आरोपियों ने बकाया भुगतान जारी करवाने, फाइल आगे बढ़ाने और अधिकारियों को रिश्वत देने के नाम पर करोड़ों रुपये वसूले थे।
पुलिस जांच में सामने आया है कि दीपांशु ने एक फर्जी बैंक खाता खुलवाया था, जिसमें ठगी की सबसे अधिक रकम ट्रांसफर की गई। पुलिस बैंक लेन-देन, मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी जारी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें