फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: यूएचबीवीएन में फर्जी दस्तावेज देने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में काम करने के बदले एजेंसी द्वारा फर्जी दस्तावेज देने पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान देवेंद्र वेस्ट दिल्ली निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से लैपटॉप और प्रिंटर बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन


पिछले साल अगस्त माह में यूएचबीवीएन के अधिकारी की शिकायत पर सेक्टर-14 पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार, दिल्ली स्थित ग्लोबल इलेक्ट्रिकल नाम की एजेंसी ने निगम में करोड़ों रुपये का काम किया था। वर्क अलॉटमेंट के दौरान एजेंसी की तरफ से दिल्ली स्थित अलग-अलग बैंकों की बैंक गारंटी पंचकूला सेक्टर 14 स्थित यूएचबीवीएन के ऑफिस में जमा करवाई थी। इसके अलावा टेक्निकल प्रमाण पत्र भी नकली जमा करवाया था। विभागीय जांच में मामला सामने आने के बाद यूएचबीवीएन के अधिकारी ने मामले की शिकायत पुलिस में दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें