यादविंद्रा गार्डन पिंजौर की पार्किंग में खड़ी दो कारों का शीशा तोड़कर साढ़े 17 हजार रुपये चोरी करने मामला सामने आया है। पुलिस कार मालिकाें की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहले मामले में शिकायतकर्ता विनोद कुमार निवासी हिसार ने बताया कि वह अपने परिवार सहित पिंजौर गार्डन देखने के लिए पहुंचा था। उसने अपनी कार शाम 7 बजे 40 रुपये फीस देकर पार्किंग में खड़ी की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब रात करीब 9 बजे वह गार्डन में घूमकर वापस पहुंचा तो उसकी गाड़ी की खिड़की का शीशा टूटा था। पिछली कवर सीट के अंदर रखे पर्स में से पांच हजार रुपये भी गायब थे। दूसरे मामले में शिकायतकर्ता गोविंदा निवासी डेराबस्सी ने बताया कि उसने अपनी गाड़ी पार्किंग में खड़ी की थी। जब वह घूमकर आया तो उसकी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था। चोर उसकी गाड़ी में रखे 12.500 हजार रुपये की नकदी सहित मोबाइल लेकर फरार हो गया था।