फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन शिकायतों पर अधिकारियों की सिर्फ खानापूर्ति, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। ऑनलाइन की जाने वाली शिकायतों पर अधिकारी किस प्रकार खानापूर्ति करते हैं, इसका उदाहरण टिक्कर ताल में देखने को मिला। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंद्रह दिनों से पानी की सप्लाई नहीं दिए जाने पर ऑनलाइन शिकायत की गई थी। इस शिकायत का समाधान तो किया गया, लेकिन इसका कोई फायदा उपभोक्ताओं को नहीं मिला।
विज्ञापन

इस संबंधी ऑनलाइन शिकायत करने वाले माघीराम ने बताया कि गांव भमनोल में 25 से ज्यादा मकानों में परिवार रह रहे हैं। यहां पर जन स्वास्थ्य विभाग ने पौने इंच की पानी की पाइप लाइन डाली हुई है। पानी की जरूरत के हिसाब से पानी की यह पाइप बहुत छोटी है, इससे पूर्ति नहीं हो पाती। जबकि विभाग की ओर से पंद्रह दिन से पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही है। इसकी शिकायत उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के आनलाइन पोर्टल पर की थी। इसके बाद अधिकारियों ने पानी की सप्लाई तो शुरू कर दी, लेकिन इससे पानी का प्रेशर बहुत कम आ रहा है और कई घंटे में एक बाल्टी भर पाती है। उन्होंने बताया कि पीने के पानी की आपूर्ति लोग बावड़ियों से कर रहे हैं जोकि गर्मी के दिनों में सड़ने लग जाते हैं। इनके पानी से बीमारी फैलने का खतरा मंडराने लगता है। ग्रामीणों ने पंचकूला के उपायुक्त महावीर कौशिक से इस समस्या का हल करवाने का आग्रह किया है।
इस समस्या को लेकर फील्ड जेई पराग शर्मा ने बताया कि उनके स्टॉफ ने समस्या का समाधान कर दिया था। अगर कोई कमी फिर भी रह गई है तो उसे ठीक करवाया जाएगा। भविष्य में इस प्रकार की परेशानी ग्रामीणों को न हो इसके लिए पूरी कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें