फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला रेल लाइन पर गिरा तेल से भरा टैंकर, ट्रेनें लेट

विज्ञापन
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर गिरे हुए तेल के टैंकर को हटाती जेसीबी। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
कालका/धर्मपुर। विश्व धरोहर कालका- शिमला रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार तड़के सुबह करीब साढ़े 3 बजे एक मिट्टी के तेल से भरा टैंकर गिर गया जिसके चलते इस ट्रैक पर चलने वाली टॉय ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हो गया। इस हादसे के बाद रेलवे ट्रैक में टैंकर से पूरा मिट्टी का तेल लीक हो गया। हादसा धर्मपुर -कुमारहट्टी के पास हुआ जिसके चलते इस रेल मार्ग से शिमला जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक पंकज निवासी कालका हरियाणा को घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी धर्मपुर में लाया गया। जहां से चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही रेलवे के कर्मचारी भी आ गए। रेलवे बोर्ड को सूचना मिलते ही अप ट्रेन को करीब दो घंटे तक धर्मपुर में रोका गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद कालका से सुबह साढ़े 3 बजे निकलने वाली पहली ट्रेन 52457 अप पैसेंजर को धर्मपुर स्टेशन में करीब दो घंटे तक रोके रखा और रेलवे ट्रैक क्लीयर होने के बाद ही करीब 8 बजकर 20 मिनट में ट्रेन को रवाना किया गया। इस कड़ी में 52451 कालका-शिमला डिलक्स अपने निर्धारित समय 5:45 बजे से की बजाय 8:35 बजे 2 घंटे 45 मिनट लेट रवाना हुई। वहीं हिमदर्शन एक्सप्रेस 52459 निर्धारित समय 7 बजे की जगह एक घंटा दस मिनट देरी से व मेल एक्सप्रेस 52453 अपने निर्धारित समय 6:20 बजे की जगह 2 घंटे 45 मिनट लेट रवाना हुई। टाय ट्रेन के देरी से रवाना होने के चलते शिमला की हसीन वादियों का नजारा लेने के लिए जाने वाले सैलानियों का मजा किरकिरा हो गया।
ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
धटना की पुष्टि करते हुए कार्यकारी एसएचओ धर्मपुर सहदेव ने बताया कि ट्रक चालक सुभाष के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल हुए टैंकर चालक को धर्मपुर में प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें